30 जून 2020
रायपुर की सर्वधर्म, समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में श्रीमती छाया वर्मा, सांसद राज्यसभा के मुख्य आतिथ्य में "कोरोना योद्धाओं सम्मान" कार्यक्रम आज दिनांक 30 जून को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सामुदायिक भवन, रामनगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रीमती छाया वर्मा जी का दूसरी बार सांसद रत्न अवार्ड मिलने पर संस्थापक, मो सज्जाद खान द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर पुष्प गुच्छ द्वारा सम्मान किया गया।

वैश्विक महामारी कोविड-19 की विषम परिस्तिथियों में जनसेवा के लिए संस्था को प्रोत्सहित, सहयोग करने एवं अपनी जान को जोखिम में डालकर रामनगर सहित पूरे प्रदेश में निर्धन, असहाय, बेसहारा लोगो की मदद जैसी मानव सेवा करने वाले कोरोना योद्धा स्वरुप पत्रकार बंधू, डॉक्टर, पुलिस, सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान संस्थापक, मो. सज्जाद खान के मार्गदर्शन में 23 मार्च की स्थिति से निर्धन, गरीब, जरूरतमन्दो, दिहाड़ी मज़दूरों, को निरन्तर 101 दिन तक दोनो समय का भोजन वितरण पूर्ण करने पर 11 परिवारों को श्रीमती छाया वर्मा के हाथों से एक माह का राशन प्रदान किया गया। संस्था द्वारा अबतक 82 क्विंटल सूखा अनाज एवं सब्जी, मास्क एवं सेनेटाईज़र भी रामनगर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रो में वितरण किया गया।
श्रीमती छाया वर्मा, सांसद ने संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर प्रोत्साहित करते हुए संस्था को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
संस्था ने डॉक्टर, पुलिस, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित 25 योद्धाओं जिसमें श्री सेराज खान, उ.नि. रामनगर चौकी, लक्ष्मीनारायण लाहोटी, आशुतोष विश्वकर्मा, एम.एच. ज़करिया, अंकित तिवारी, शेख इस्माईल, मनीष सिंह, के.पी. शुक्ला, मो. रज़ा, श्री सूरज यादव, श्री राकेश विश्वकर्मा, तरुण श्रीवास एवं प्रदेश के अन्य पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों को मोमेंटो, प्रमाण-पत्र देकर सम्मान किया गया।
संस्थापक, मोहम्मद सज्जाद खान के साथ सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, विजय रणदिवे, सुनील बाजारी, अवधेश प्रसाद, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, राजेंद्र शर्मा, नवनीत गौतम, वसीम, श्रीमती निकहत खान, कृष्णा बाजारी, रिंकी शुक्ला, प्रीति जैन, नन्दा रामटेके एवं अन्य सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
प्रेषक :
ज़ुबैर खान
मिडिया प्रभारी
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.