Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 14, 2020

जशपुर जिले की अतिपिछड़ी जनजाति बिरहोर की निर्मला को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया सम्मानित .. मंत्री अमरजीत भगत के प्रभार वाले जिले की निर्मला 12वीं पास करने वाली पहली बिरहोर छात्रा


पंंकज शर्मा, रायपुर  : जिला जशपुर के दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम झरगांव की रहने वाली कु. निर्मला को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मानित किया। निर्मला को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वेच्छानुदान मद से आगे की पढ़ाई के लिये एक लाख रूपये तथा लैपटॉप प्रदान किये। कुमारी निर्मला ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और अब वो कॉलेज भी जाना चाहती है। जशपुर जिले की कु. निर्मला बाई अति पिछडी बिरहोर जनजाति वर्ग से आती हैं। जब उनकी सफलता के बारे में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को पता चला तो वे बहुत प्रभावित हुए। मंत्री अमरजीत भगत जशपुर जिले के प्रभारी भी हैं, उन्होंने अपने साथ ले जाकर निर्मला को मुख्यमंत्री जी से मिलवाया। उन्होंने निर्मला की तारीफ करते हुए कहा कि उसने अभावों को खुद पर हावी होने नहीं दिया। उन्होंने अपने जैसी छात्राओं के लिये एक मिसाल कायम की है, जो उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपना उज्ज्वल भविष्य बनाना चाहती हैं।

निर्मला का परिवार अत्यन्त गरीब है पिता श्री कुंवर राम 5वीं पास एक खेतीहर मजदूर हैं एवं माता श्रीमती बिरसमनी बाई अशिक्षित, घरेलू महिला हैं। इस परिवार में माता-पिता, 02 भाई 02 बहन सहित 6 सदस्य हैं, इनमें निर्मला सबसे बड़ी है। उन्होंने अपने भाई-बहनों के लिये एक आदर्श स्थापित किया है। कु.निर्मला शासकीय पोस्ट-मैट्रिक कन्या छात्रावास जशपुर में रहकर शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि. जशपुरनगर से कक्षा 12वीं की परीक्षा 58 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की है। बिरहोर समाज में लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है, उनकी कम उम्र में ही शादी कर दी जाती है। निर्मला के पढ़ने की रूचि का खयाल रखते हुए उनके माता-पिता ने शादी के लिए दबाव नहीं डाला। उन्होंने निर्मला को इच्छानुसार पढ़ने दिया। निर्मला जिले में 12वीं पास करने वाली बिरहोर समाज की पहली बालिका है। उच्च शिक्षा के लिए महाविद्यालय में अध्ययन करना चाहती है। समाज के उत्थान के लिए शिक्षक बनकर भविष्य में काम करना चाहती है और अपने समाज के बच्चे बच्चियों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ना चाहती है। जिले में बिरहोर जनजाति के कुल 161 परिवार हैं जिसमें कुल 515 सदस्य निवास करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad