Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 5, 2020

राजधानी की पंजीकृत जनहित व सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में आज दिनाँक 5 जून 2020 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्त गुरुजनों का पावन स्मरण किया गया ।


स्थानीय रामनगर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम, मानव जीवन में गुरुजनों की महत्ता एवं उनके सम्मान में समर्पित थी । कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित प्राथमिक शाला के शालेय छात्र एवं छात्राओं को माता - पिता , शिक्षकों और आध्यात्मिक गुरुओं के प्रति सविनय आदर भाव से जीवनपथ में उन्नति करने का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की गई ।


संस्थापक, श्री मोहम्मद सज्जाद खान ने गुरुओं की महत्ता से सम्बंधित अपने सुविचार व्यक्त करते हुए नन्हे मासूम बालकों को पौष्टिक फल प्रदान किए एवं समस्त देशवासियों को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर हार्दिक बधाइयां देते हुए कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में अपने माता पिता और गुरु के लिए सम्मान और मार्यादा बनाए सबसे पहली पाठशाला बच्चों के लिए शिक्षा दिक्षा और संस्कारों के लिए उनके माता पिता ही होते है। संकट कितना ही बड़ा क्यों न हो हर व्यक्ति को अपने जीवन में धैर्य की आवश्यकता है। तभी सच्चे ज्ञान का स्वामी होगा मन से उत्पन्न होने वाली सच्ची उर्जा और सच्ची सक्ति ही सही दिशाओं पर ले जायेगा और वही अनुभव ही विषम परिस्थितियों में गुरु के कार्य करेगा। 


विदित रहे कि पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में संस्था कार्य करती आ रही है, इसी कड़ी में कल दिनांक 06 जुलाई से शुरुवात कर 15 अगस्त तक अलग अलग क्षेत्र में संस्था द्वारा वृक्षारोपण किया जायेगा।


आज इस कार्यक्रम में पँडित अनिल शुक्ल, विश्वनाथ अग्रवाल, सैय्यद जाकिर हुसैन, सुनील बाजारी, राजेन्द्र शर्मा, ज़ुबैर खान, विजय रणदिवे, मोहम्मद रजा मेमन, एडवोकेट टी आर गुप्ता, बलराम कश्यप, योगेश्वर सिन्हा, नवनीत गौतम, अजीज अहमद, श्रीमती नन्दा रामटेके , महमूद आलम, मोहम्मद अरहम सहित अन्य सदस्य सादर उपस्थित थे।

प्रेषक :
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad