Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 11, 2020

मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना: तीन विधानसभा क्षेत्रों में 51 कार्यों, के लिए 5.72 करोड़ रूपए स्वीकृत*


रायपुर, 11 जुलाई 2020/ मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत तीन विधानसभा क्षेत्रों में 51 कार्यों के लिए 5 करोड़ 72 लाख 51 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना से प्रदेश के पहुंच विहीन सभी शासकीय भवन पक्की सड़क से मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे। प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में 14 कार्यों के लिए 1 करोड़ 85 लाख 52 हजार रूपए, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में 22 कार्यों के लिए 1 करोड़ 65 लाख 99 हजार रुपये और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में 15 कार्यों के लिए 2 करोड़ 21 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।
       इसके पहले धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में 19 कार्यों के लिए 1 करोड़ 36 लाख 34 हजार रूपए, डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 11 कार्यों के लिए 1 करोड़ 27 लाख 38 हजार रूपए, खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 7 कार्यों के लिए 97 लाख 13 हजार रूपए, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में 6 कार्यों के लिए 50 लाख 36 हजार रूपए, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में 3 कार्यों के लिए 47 लाख 45 हजार रूपए, सराइपाली विधानसभा क्षेत्र में 3 कार्यों के लिए 36 लाख  92 हजार रुपये, मानपुर-मोहला विधानसभा क्षेत्र में 60 कार्यों के लिए 2 करोड़ 2 लाख 80 हजार रूपए और कांकेर विधानसभा क्षेत्र में 58 कार्यों के लिए 2 करोड़ 14 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किए गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad