Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 1, 2020

घरघोड़ा बाईपास सड़क दुबारा बनने से पहले ही हुई जर्जर, 6 किलोमीटर घरघोड़ा बाईपास सड़क पिछले 3 वर्ष पहले ही बनी थी


*घरघोड़ा*.... घरघोड़ा क्षेत्र में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पार कर चुका है घरघोड़ा बाईपास सड़क पिछले 3 वर्ष पहले करोड़ों रुपए की लागत से बनी थी जो कि कुछ ही वर्षों में खराब हो गई क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों ने आवाज बुलंद करी थी तथा इसकी शुरुआत मीडिया पत्रकारिता के माध्यम से अखबारों में सर्वप्रथम लेख छपा था जिस पर जनप्रतिनिधि की आंखें खुली और भ्रष्टाचार के खिलाफ में सामने आकर विरोध प्रकट करते हुए खूब लड़ाई लड़ी जनप्रतिनिधियों के आंदोलन तारीफे काबिल रहे तथा सरकार बदलते ही क्षेत्र के युवा एवं मिलनसार विधायक लालजीत राठिया जी ने सड़क की दुर्दशा का संज्ञान लेते हुए पुनः निर्माण करने का प्रयास किया तथा सफल भी हुए जिसका परिणाम स्वरूप पिछले 3 महीने से सड़क का पुनः निर्माण प्रारंभ हुआ था लेकिन आज की स्थिति में सड़क के निर्माण में काफी अनियमितताएं बरती जा रही है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण चित्रों के माध्यम से देखा जा सकता है करोड़ों रुपए की लागत से दोबारा बनने वाली सड़क का उद्घाटन भी नहीं हुआ और अनियमितताएं द्वारा किया गया घटिया काम जो पहली बरसात की शुरुआत में ही अपनी हालत पर आंसू बहाने लगा है

*पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारी ऐ सी साहब के आने की जरा सी भी जनप्रतिनिधियों को नहीं दी सूचना*

 पिछले रविवार को पीडब्ल्यूडी विभाग बिलासपुर से ऐ सी साहब की आने की उड़ती खबर मिली जिसकी पुष्टि के लिए विभाग के बाबू से जानकारी ली गई तो बताया गया कि वह तो आकर चले गए जबकि घरघोड़ा पीडब्ल्यूडी अधिकारी के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सूचना देनी चाहिए थी कि विभाग के उच्च अधिकारी आ रहे हैं  विधिवत सूचना मिलने से स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा वस्तुस्थिति बताकर क्षेत्र की सड़कों के बारे में चर्चा कर अवगत कराया जाता परंतु विभाग ने ऐसा नहीं किया

*क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री लालजीत राठिया जी से शिकायत करेंगे जनप्रतिनिधि*

  जल्द ही घरघोड़ा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री लालजीत राठिया जी से सड़कों को लेकर हो रहे अनियमितताओं के बारे में अवगत कराते हुए शिकायत प्रस्तुत करेंगे ताकि क्षेत्र की जनता के सुविधाओं के लिए बनाई जा रही सड़कों में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad