Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 18, 2020

बलौदा रेलवे विभाग में बेरोजगारों को नौकरी लगाने के नाम पर 88 लाख कि ठगी करने वाले फरार दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 97 हजार रुपए जब्त, ठग के पांच साथियों को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल !



लक्ष्मी मंहत के साथ दीपक कुमार यादव
जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

 जांजगीर-चांपा जिले के हसौद थाना क्षेत्र के बेरोजगारों को,रेलवे विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के फरार दो ठगों को पकड़ने में हसौद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पिछले कुछ सालों से हसौद क्षेत्र में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वालों का गिरोह सक्रिय था, और गिरोह के सदस्य क्षेत्र के भोले भाले बेरोजगारों को अपने झांसे में लेकर, उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उनसे लाखो रुपए ठग रहे थे, हसौद थाना क्षेत्र के रहने वाले अशोक कश्यप ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था कि, रेलवे में विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर वर्ष 2017 से 2019 तक ठग गिरोह के सदस्यों ने उससे 10 लाख रुपए लिए और उसके अन्य साथियों से लगभग 78 लाख रुपए लिए हैं, जिस पर थाना हसौद में 420 का अपराध दर्ज कर अपराधियों की तलाशी कि जा रही थी, और  पांच ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन कुछ ठग फरार थे, जिनकी तलाश के लिए पुलिस कि टीम और मुखबिर लगे थे, पुलिस को अपने मुखबिर से सुचना मिला कि, ठग गिरोह के दो सदस्य अमरदास मानिकपुरी और रामलाल जाटवर भी ठगी में शमिल हैं, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो, अमरदास मानिकपुरी और रामलाल जाटवर ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, पुलिस ने अमरदास मानिकपुरी से ठगी के 10 हजार और रामलाल जाटवर 87 हजार रुपए बरामद किये हैं,और दोनों आरोपी अमरदास मानिकपुरी और रामलाल जाटवर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, वंही मामले के कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है !

बाइट - 01 जितेन्द्र चन्द्राकर (एसडीओपी जांजगीर )

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad