बासड़ा धनजी, लक्ष्मण कुमार CNI News
यूथ लीडर ईश्वर सिंह बालावत ने कहा "हमारे गांव बासड़ा धनजी में जिस प्रकार से कोराना संकट खड़ा हुआ है उसे देखते हुए प्रशासन ने जो कर्फ्यू लगाया है वो काबिले तारीफ है पर हम सभी ग्रामवासी प्रशासन से निवेदन कर रहे हैं कि यह गांव है शहर नहीं यहां बहुत सी दिक्कतें आती है जैसे पानी यहां घर में नल मे पानी पीने लायक नहीं आता हैं तो पानी, सब्जी सामान खेतों में जाना पशुओं के चारा पानी की व्यवस्था करना इसलिए हम लोग चाहते हैं कि जो लोग गांव में फालतु घुमते है, बेवजह घूमते हैं सर्कल पर फालतू बैठ कर गप्पे मारना उन पर कार्रवाई करें जो लोग कोई जरूरी सामग्री या अपने खेतों में पशुओं के लिए चारा पानी की व्यवस्था के लिए जाना चाहते हैं उनको देखकर थोड़ी छुट दे तो महेरबानी होगी आप सभी अधिकारी भी गांव से जुड़े हुए हैं आप समस्या से भली भांति परिचित हैं हम ग्रामवासियों पर कृपा करें हमें भी पता है कि यह समस्या थोड़े दिनों के लिए है आप सभी इस बात प ध्यान दें और पूरी सतर्कता के साथ थोड़ी इमर्जेंसी काम के लिए छूट दे"!


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.