जावेद रिपोर्टर, राजनांदगांव जिले के जोब पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले कटेमा के जंगलो में बीती रात्रि को पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली के घायल होने के समाचार के साथ ही पुलिस ने आज सुबह घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया है । उसके पास से एके-47 भी बरामद किया गया है । नक्सली जो की दरेंकसा पीवीसी प्लाटून कमांडर डेविड 40 वर्ष बताया गया है । जिसे यहां इलाज हेतु राजनांदगांव जिला अस्पताल लाया जा रहा है । घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी जी एन बघेल ने बताया मुठभेड़ में रात्रि में ही नक्सली घायल हुए थे । यहां गंभीर अवस्था में लाया गया है । उसका इलाज चल रहा है नक्सलियों द्वारा घटनास्थल पर छोड़े गए दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई है । घटना की जांच की जा रही है ।
*हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.