छत्तीसगढ़ के कोरबा में कोरोना से बचाव और नियंत्रण के लिए लॉकडाउन लागु की गयी है इसके तहत शहर की दुकाने सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक राशन दुकान खोलने की अनुमति दी गयी है इस बीच शहर में यह अफवाह फैलाई गयी कि एक सप्ताह बाद राशन दुकान बंद हो जाएगी जिसे देखते हुए लोगो की भीड़ गुरूवार को उमड़ पड़ी इस कड़ी में बुधवारी बाजार के आधे दर्जन सब्जी दुकान व किराना दुकान प्रतिबंधित अवधि में भी खोली गयी थी इसकी जानकारी नगर पालिक निगम के अमले को मिली । निगम के अमले ने सब्जी दुकान और किराना दुकान का सामान जप्त कर लिया है वही दूसरी ओर प्रशासन ने लाउडस्पीकर से अपील किया है कि वे प्रतिबंधित अवधि में दुकान में खरीदने से बचे साथ ही अनुमति अवधि पर खरीदारी करने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे साथ ही मास्क भी पहने ।
कोरबा से मुकेश चौहान के साथ हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.