दिनांक:- 02/07/20
कोरिया केंद्र सरकार की कोल इंडिया लिमिटेड के प्रति ली गई नीतियों के खिलाफ कोल इंडिया के सभी कोयले की खदानों के साथ एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के कोयला श्रमिक मजदूर यूनियन ने 3 दिन का हड़ताल कर दिया है
विओ:- आपको बता दें कि केंद्र सरकार कोल इंडिया के नीतियों में बड़ा फेरबदल करते हुए निजी करण को बढ़ावा देते हुए कोल ब्लॉकों की नीलामी निजी करण क्षेत्र में करने का फैसला किया है जिसको लेकर कोल इंडिया के सभी क्षेत्रों में मजदूर यूनियन ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ में तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है जोकि 2 जुलाई से शुरू होकर 4 जुलाई तक यह हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है
विओ:- गौरतलब हो कि जहां एक तरफ कोल इंडिया में श्रमिक एक तरफ सेवानिवृत्त हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर कोल इंडिया में किसी भी प्रकार की भर्ती प्रक्रिया नहीं चल रही है और केंद्र सरकार कोल इंडिया के कोल ब्लॉकों को निजीकरण करने के पूरे तरह से तैयार है जिसको लेकर कोल इंडिया के श्रमिक यूनियन के नेताओ ने कोल इंडिया के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार की इस नीति का विरोध करते हुए इसे ना लागू करने की बात कही किंतु बैठक का नतीजा निराधार रहा जिसको लेकर कोल इंडिया एसईसीएल के सभी यूनियन ने तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान करते हुए खदानों के पूरे काम धाम को पूरी तरह से ठप करने का निर्णय किया है अब देखना यह होगा कि इस तीन दिवसीय हड़ताल से कोल इंडिया की नीतियों को लेकर केंद्र सरकार कोई फेरबदल करता है या नहीं यह तो समय ही बताएगा
बाइट:- राजेश महाराज
श्रमिक यूनियन नेता एसईसीएल चिरमिरी
अविनाश चंद्र के साथ हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.