दिनांक 03 जुलाई 2020
शहर की सर्वधर्म एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक मो. सज्जाद खान को छत्तीसगढ़ ग़ौसुल आज़म कमेटी द्वारा आज दिनांक 03 जून को सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ ग़ौसुल आज़म कमेटी के सरपरस्त मौलाना अकबर अली फ़ारूक़ी, चेयरमैन-एम.एम. यूनानी मेडिकल कॉलेज, श्री बदरुद्दीन खोखर, फाउंडर मेंबर, चीफ आर्गेनाइजर-श्री इक़बाल शरीफ, कन्वेनर-मास्टर सलीम अहमद कुरैशी, हाजी वकील मामू, मेंबर, मो. एहतेशाम अली एवं अन्य सदस्यगण संस्था कार्यालय पहुँच कर, श्री मोहम्मद सज्जाद खान के 27वर्षों की जनहित एवं सामाजिक सेवा, उल्लेखनीय कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें पुष्पगुच्छ, मोमेंटो देकर सम्मान किया। मौलाना अकबर अली फ़ारूक़ी जी ने बताया कि मो. सज्जाद खान जी ने जिस तरह से ख़ल्क़ की खिदमत करके एक मिसाल पेश किया है, उसे कभी भुलाया नही जा सकता। हर धर्म-हर कौम को मानवता के एक सूत्र में बांध कर मानव सेवा करना, कौमी एकता, भाईचारा कायम कर समाज में सामाजिक सद्भाव पैदा किया है। साथ ही मो. सज्जाद खान अपनी संस्था के माध्यम से निःस्वार्थ समाज सेवा के क्षेत्र में अपने दायित्वों को निर्वाह करने के लिए विगत 27वर्षों से अपने जीवन को मानव सेवा के लिए समर्पित करते हुए जनहित एवं सामाजिक कार्य करते हुए आ रहे हैं, जिसमें भूखों की भूख मिटाना, गरीब निर्धनों को कपड़ा, बीमारों के इलाज, गरीब कन्याओं के विवाह में मदद, प्राकृतिक आपदा, कोरोनाकाल में जरूरतमंदों को राहत पहुँचाना, श्रद्धालुओं के लिए दुर्ग-अजमेर ट्रैन की मांग पूरा करवाने इत्यादि जैसी बड़ी उपलब्धियां रही है।

इस सम्मान के लिए संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने ग़ौसुल आज़म कमेटी को धन्यवाद करते हुए कहा कि बहुत खुशी की बात है यदि कोई भी सामाजिक संस्था देश और समाज कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य करती हैं, तो ऐसे सामाजिक संस्थाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने वाले लोगों की हौसला अफजाई हो सके। और आने वाले दिनों के लिए और भी बेहतर दीनदुखियों, जरूरतमंदो, देश ओर समाज के लिए कार्य कर सके।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ मौलाना अकबर अली फ़ारूक़ी, श्री बदरुद्दीन खोखर, फाउंडर मेंबर, श्री इक़बाल शरीफ, मास्टर सलीम अहमद कुरैशी, हाजी वकील मामू, मो. एहतेशाम अली, ज़ुबैर खान एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.