छत्तीसगढ़ मुंंगेली जिला के लोरमी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सूरजपुरा में पुर्व सरपंच स्वाती गेदराम खुटे के द्वारा सचिव को डरा धमका कर दबाव पूर्वक फर्जी प्रस्ताव बनाकर सफूरा माता स्व. सहायता समूह को सरपंच के द्वारा अचार सहिता लगने के समय फर्जी प्रस्ताव बनवाकर तथा सभी पंचो का फर्जी हस्ताक्षर कर प्रस्ताव भेजा गया था ।
जिसके बारे में किसी पंचो एवं समूह के सदस्यों को भी जानकारी नही था ।
जब 26-06-2020 को नवनिर्वाचित सरपंच गिरजाशंकर नवरंग को पता चला तब और दबाव पुर्वक कोटवार से दस्कत लेकर कर मुनियादी नही किया । शासकीय उचित मूल्य दुकान के लिए उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया गया,।
लेकिन जब वही विज्ञापन जारी हुआ तो कोटवार के द्वारा पूर्व सरपंच एवं सफूरा माता स्व. सहायता समूह से पैसा लेकर कोटवार के द्वारा मुनियादी भी नही कराया गया । जिसके कारण ग्राम पंचायत सूरजपुरा से शासकीय उचित मूल्य दुकान के लिए एक ही आवेदन सफूरा माता स्व. सहायता समूह का ही पहुंच पाया है ।
इस मामले को लेकर ग्रामीण में आक्रोश हैं ।
ग्रामीणों ने कहा कि शासकीय मूल्य की दुकान पंचायत को मिलना चाहिए ।
ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच के प्रस्ताव निरस्त करने कि मांग की है ।
सुखबली खरे लोरमी के साथ हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.