Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 19, 2020

राजधर्म विषय पर संगोष्ठी में आज छग मुख्यमंत्री बघेल हुये शामिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जगन्नाथपुरी -- ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्धनमठ पुरीपीठ उड़ीसा में यतिचक्रचूड़ामणि सर्वभूतहृदय धर्मसम्राट् स्वामी श्रीकरपात्री जी महाभाग के 113 वें प्राकट्य महोत्सव के पूर्व दिवसों में राष्ट्ररक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत राजधर्म विषय पर तीन दिवसीय संगोष्ठी आज से प्रारम्भ हुआ। संगोष्ठी के प्रथम दिवस आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज की परिस्थिति में राजनीति की परिभाषा , राजनीति के पर्याय और उद्देश्य एवं मूलमन्त्र को ठीक से परिभाषित करने के लिये चर्चा में सम्मिलित किये जाने पर उन्होंने सबको धन्यवाद दिया। उन्होंने  आगे कहा कि इसका आयोजन निश्चलानन्दजी महाराज के निर्देशानुसार हो रहा है यह बहुत ही सराहनीय और अनुकरणीय कार्य है मैं इसके लिये साधुवाद देता हूंँ। अभी जिस विषय को लेकर यह गोष्ठी का आयोजन किया गया है , इसके शुरूआत में ही जगद्गुरु शंकराचार्य ने जो बातें कही हैं उसके अलावा कोई दूसरा परिभाषा नहीं हो सकता। राजनीति की परिभाषा जो अभी हम लोगों ने सुना है उसके बाद कुछ कहने सुनने का रह नहीं जाता।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad