Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 3, 2020

पंद्रह अगस्त को हो सकती है कोवैक्सीन लाँच

 अरव़िन्द तिवारी की रिपोर्ट 

नई दिल्ली -- कोरोना संक्रमण के बीच देशवासियों के लिये एक अच्छी खबर आ रही है जिसके मुताबिक पंद्रह अगस्त को कोरोना वैक्सीन लाँच होने की संभावना है। इस वैक्सीन को फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक ने तैयार किया है। कोवैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल की इजाजत मिल चुकी है। यह भारत में विकसित होने वाली पहली स्वदेशी वैक्सीन है और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में से एक है। आईसीएमआर की ओर से जारी लेटर के मुताबिक 07 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल के लिये इनरोलमेंट शुरू हो जायेगा। इसके बाद अगर सभी ट्रायल सही हुये तो 15 अगस्त तक कोवैक्सीन को लॉन्च किया जा सकता है और सबसे पहले भारत बायोटेक की वैक्सीन मार्केट में आ सकती है।

 इस लेटर को आईसीएमआर और सभी स्टेकहोल्डर (जिसमें एम्स के डॉक्टर भी शामिल हैं) ने जारी किया है। उनका कहना है कि अगर ट्रायल हर चरण में सफल हुआ तो 15 अगस्त तक कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन मार्केट में आ सकती है। गौरतलब है कि भारत को बायोटेक का वैक्सीन बनाने में पुराना अनुभव है। चरणवार ट्रायल सफल होने पर पंद्रह अगस्त को वैक्सीन लॉन्च कर दी जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad