Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 2, 2020

नईदिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया(आईसीएआई) ने उच्चतम न्यायालय को गुरुवार को बताया कि कुछ राज्यों में कोरोना महामारी की विभीषिका के मद्देनजर चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की परीक्षाओं के आयोजन में कुछ दिक्कतें आ रही हैं।


नईदिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया(आईसीएआई) ने उच्चतम न्यायालय को गुरुवार को बताया कि कुछ राज्यों में कोरोना महामारी की विभीषिका के मद्देनजर चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की परीक्षाओं के आयोजन में कुछ दिक्कतें आ रही हैं। आईसीएआई के आग्रह पर न्यायालय ने मामले की सुनवाई 10 जुलाई तक स्थगित कर दी। आईसीएआई की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी श्रीनिवासन ने न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की खंडपीठ को बताया कि आईसीएआई, सीए परीक्षाओं के 29 जुलाई से आयोजन की संभाव्यता तलाशने को लेकर सभी राज्य सरकारों से सम्पर्क कर रही है।

श्रीनिवासन ने दलील दी कि देशभर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और आईसीएआई यह जानकारी जुटा रही है कि क्या सीए की परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं या नहीं। उन्होंने इसे लेकर कुछ समय और दिये जाने की न्यायालय से मांग की और न्यायमूर्ति खानविलकर ने मामले की सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तारीख मुकर्रर की। अनुभा श्रीवास्तव सहाय एवं अन्य ने सीए परीक्षा में आईसीएआई की 'ऑप्ट-आउटÓ योजना को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता ने 29 जुलाई से 16 अगस्त के बीच आईसीएआई की ओर से आयोजित होने वाली सीए की परीक्षा को लेकर ऑप्ट आउट विकल्प निरस्त करने की मांग की है। सी न ई न्यूज़ रायपुर से आकाश जैन की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad