Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 19, 2020

राजनांदगांव जिले में वर्तमान में जारी व्यवस्था लागू रहेगी

 समय समय पर समीक्षा कर लॉकडाउन के संबंध में लिया जाएगा निर्णय, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने की अधिकारियों से चर्चा

महेन्द्र शर्मा बंटी

राजनांदगांव 19 जुलाई को कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने जिले में लॉकडाउन के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जिले में अभी वर्तमान में जारी व्यवस्था लागू रहेगी और लॉकडाउन के संबंध में समय-समय पर समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संबंध में जारी प्रोटोकाल का सभी नागरिकों को पालन करना है, नहीं किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी दुकाने निर्धारित समय शाम 4 बजे तक बंद हो जानी चाहिए। इसके लिए टीम बनाई जाए, जिसमें पुलिस के भी अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से कहा कि व्यापारी एवं ग्राहक मास्क लगाकर ही रहेंगे और मार्केट में माईक के माध्यम से नागरिकों को चेतावनी देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नागरिक अनावश्यक घर से बाहर न निकले। उन्होंने कहा कि कंटेन्मेंट जोन के संबंध में जारी किए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप, अस्पताल, क्लीनिक, दवाई दुकान, दूध एवं इससे संबंधित उत्पाद, सब्जी दुकाने नियत समय अनुसार खुले रहेगें। मास्क पहनना और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
कलेक्टर श्री वर्मा को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि सृष्टि कालोनी, तुलसीपुर, लालबाग, चिखली, नया ढाबा एवं सोमनी आईटीबीपी को कैम्प में कोविड-19 के मरीज अधिक मिले है। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधीक्षक डॉ. प्रदीप बेक को कोविड-19 हास्पिटल के चौथे फ्लोर को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल स्थित टेस्टिंग लैब में वैज्ञानिक की नियुक्ति ने निर्देश दिए। उन्होंने हरेली त्यौहार एवं गणेश चतुर्थी में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करने के लिए सबसे कहा है। उन्होंने कहा कि मूर्तिकार आठ फीट से अधिक गणेश प्रतिमा नहीं बनाएंगे।
पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि दुकानों एवं चौक-चौराहों में कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को गणेश चतुर्थी के पहले चिन्हांकित अपराधियों को जेल में बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने मास्क नहीं पहनने वाले तथा कोविड-19 संबंधी प्रोटोकाल का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ओंकार यदु, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री सुरेशा चौबे, नगर निगम आयुक्त श्री चन्द्रकांत कौशिक, एसडीएम श्री मुकेश रावटे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad