Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, July 20, 2020

हरेली के पावन अवसर पर शहर को हरा-भरा बनाने के लिए संस्था, अवाम-ए-हिन्द एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया वृक्षारोपण

 20 जुलाई 2020

ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए राजधानी की प्रमुख जनहित एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर ने अपने चौथे चरण में महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर शहरी परियोजनान्तर्गत संयुक्त तत्वावधान में एकता नगर केंद्र एवं जनता कॉलोनी, गुढ़ियारी, हनुमान नगर स्कुल केंद्र में जागरूकता अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर शहरी परियोजना के अंतर्गत सेक्टर गुढ़ियारी में 26 आंगनबाड़ी केंद्रों में वृक्षारोपण हेतु 150 पौधे प्रदान किया गया।

 संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि हरेली के अवसर एवं हरिहर छत्तीसगढ़ के तहत प्रदुषण मुक्त शहर एवं जीवन में वृक्षों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा वृक्षारोपण का कार्य प्रति वर्ष किया जाता है। साथ ही संस्था द्वारा इस वर्ष 5 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य पूरा करने हेतु आगामी दिनों में भी वृक्षारोपण किया जावेगा।
 विदित रहे कि संस्था अपने चौथे चरण पूर्ण करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों, कालोनियों, तालाबों, डब्ल्यू.आर.एस. रेल्वे लोकोशेड परिसर कॉलोनी एवं विभिन्न स्थानों पर संस्था द्वारा अबतक लगभग 500 पौधों को रोपित किया गया है।
 संस्थापक, श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के नेतृत्व में पं. अनिल शुक्ला, सुनील बाजारी, राजेंद्र शर्मा, ज़ुबैर खान, अवधेश प्रसाद, एवं श्रीमती रीता चौधरी, गुढ़ियारी पर्यवेक्षक, अर्चना त्रिपाठी, नंदा रामटेके, प्रतिमा गजभिये एवं अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं एवं सहायिकाओं ने इस कार्यक्रम में अपना सक्रिय योगदान दिया।

प्रेषक :- 
जुबैर खान,
मीडिया प्रभारी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad