पंंकज शर्मा, रायपुर : कोरोना से शहरवासियों को जागरूक करने नुक्कड़ कलाकार यमराज और चित्रगुप्त के भेष में चौक-चौराहों पर जागरूक करने निकले हैं। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और रायपुर यातायात पुलिस मिलकर जागरूकता का अभियान शहर भर में संचालित कर रही है। यमराज और चित्रगुप्त बने कलाकार मास्क न पहनने वालों को आगाह भी कर रहे हैं कि उनकी लापरवाही उनके स्वयं व दूसरों के जीवन को संकट में डाल रही है। ये कलाकार सड़क पर थूंकने वाले और यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों को भी बता रहे हैं कि उनकी लापरवाही उनके साथ दूसरों की जिंदगी में भी संकट डालती है।
स्मार्ट सिटी रायपुर में यमराज और चित्रगुप्त बने कलाकारों की चार टीम रोज चौक-चौराहों, शॉपिंग मॉल, उद्यानों में घूम-घूम कर लोगों को मास्क के लिए प्रेरित करेगी। आज कलेक्ट्रेट चौक सहित शहर के मुख्य मार्ग पर यमराज और चित्रगुप्त बने कलाकार घूम-घूम कर उन लोगों को रोकते हुए समझाइश देते हुए नजर आए, जो बिना मास्क के सड़कों पर दिख रहे थे। सड़क पर थूंकने वालों, हेलमेट न लगाने वालों, सिग्नल जंप करने वालों पर भी यमराज और चित्रगुप्त की खास नजर बनी रही। जीवन को संकट में न डालें अपने संवादों के जरिए ये लोक कलाकार लोगों को जागरूक करते दिखे। इस दौरान कलाकारों ने मास्क न लगाने वालों को भी समझाइश देते हुए मास्क वितरित किया और यह गलती दोबारा न करने की समझाइश भी दी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.