Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 12, 2020

ईएमटी ने एम्बुलेंस में प्रसव कराकर बचाई जच्चा बच्चा की जान

 शुक्रवार की सुबह 6 बजे तोंगपाल के 102 ईएमटी त्रिलोचन सिन्हा व कैप्टन रोशन पासवान को इटमीरास (चिपुरपाल)  की 23 वर्षीय रीता पति फूल कुमार के प्रसव पीड़ा में होने की जानकारी मिली रीता को दूसरा बच्चा होना था जैसे ही इन्हें जानकारी प्राप्त हुई वे वहाँ के लिये रवाना हुए परन्तु इतमीरास का रास्ता बहुत ज्यादा खराब होने के कारण इन्हें वहाँ पहुंचने में थोड़ी देरी हुई ,

परन्तु वहाँ पहुंचते ही 102 के कर्मचारियों ने रीता को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर अस्पताल की ओर रवाना हुए परन्तु कुछ ही दूरी चलने पर रीता को बहुत ज्यादा प्रसव पीड़ा होने लगी व अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल लग रहा था इसके बाद स्तिथि को देखते हुए ईएमटी त्रिलोचन सिन्हा ने एम्बुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया व रीता के परिजनों की सहमति से एम्बुलेंस में प्रसव करवाया रीता की हालत बहुत ज्यादा खराब थी व बच्चे की नाल गले में फंसी हुई थी जिसे सावधानी व सुरक्षा पूर्वक प्रसव करवाकर जच्चा व बच्चा को सुरक्षित छिंदगढ अस्पताल में भर्ती करवाया रीता व उसके परिजन एक स्वस्थ बच्ची को पाकर बहुत खुश है व 102 को धन्यवाद भी दिया


रीता की स्तिथि को देख कर एम्बुलेंस में प्रसव कराना अत्यंत आवश्यक था ,सुरक्षित प्रसव करवाकर हम बहुत खुश है --

त्रिलोचन सिन्हा,रोशन पासवान


फोटो-ईएमटी त्रिलोचन सिन्हा रीता के बच्चे के साथ

सुकमा से संजय सिंह भदोरिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad