अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर -- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना‘ के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव आर पी मंडल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता, मुख्यमंत्री के ग्रामीण विकास सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार हरेली त्यौहार के दिन से प्रदेश भर में इस योजना के तहत दो रूपये प्रतिकिलो की दर से गोबर खरीदने का काम शुरू करेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.