Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 11, 2020

अमेरिका में व्हाईट हाऊस के बाहर हुई गोलीबारी



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

वाशिंगटन -- अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग की घटना सामने आयी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में इस बात की जानकारी देते हुये  कहा कि व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग की सूचना मिली है। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है। गौरतलब है कि व्हाइट हाउस के बाहर जिस वक्त फायरिंग हुई उस दौरान डोनाल्ड ट्रंप प्रेस ब्रीफिंग कर रहे थे। कुछ वक्त के लिये उन्हें प्रेस ब्रीफिंग को रोकनी भी पड़ी। फायरिंग की जानकारी मिलते ही राष्ट्रपति को ब्रीफिंग रूम से सुरक्षित निकाला गया लेकिन थोड़ी ही देर बाद वे वापस आकर फिर से ब्रीफिंग शुरू किया। उन्होंने कहा कि मैं सीक्रेट सर्विस को त्वरित और प्रभावी कार्य करने के लिये धन्यवाद देना चाहूंँगा। फायरिंग की घटना से पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुये ट्रंप ने अमेरिका में कोरोना संकट को लेकर अपनी बात रखते हुये कहा कि हमने करीब 06 करोड़ 50 लाख लोगों का टेस्ट किया है। मुझे विश्वास है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इस साल के आखिर तक हमारे पास इसकी वैक्सीन जरूर होगी। राष्ट्रपति से ब्रीफिंग में सवाल किया गया कि क्या इस घटना से उन्हें परेशानी हुई... इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'क्या मैं परेशान दिखता हूंँ ? दुनियाँ हमेशा खतरनाक जगह रहा है, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।' सुरक्षित होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad