Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 19, 2020

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की द्वितीय किश्त का भुगतान आज,


जिले के 1 लाख, 69 हजार, 46 किसानों के बैंक खातों में द्वितीय किश्त 141करोड़ 59 लाख 70 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि का होगा भुगतान,

किसानों में हर्ष,

 पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय  राजीव गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरूवार 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 1 लाख, 69 हजार, 46 किसानों के बैंक खातों में द्वितीय किश्त की 141 करोड़, 59 लाख ,70 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि अंतरित की जाएगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिलने से जिले के किसानो में हर्ष व्याप्त है। 
    छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई देश में यह अपनी तरह की पहली योजना है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान, मक्का और गन्ना (रबी) उत्पादक किसानों के खाते में लगभग 5,700 करोड़ रूपए की राशि किसानों को खेती किसानी के लिए प्रोत्साहित करने, उन्हें उपज का सही दाम  दिलाने के उद्देश्य से आदान सहायता के रूप में दी जा रही है। यह राशि चार किश्तों में किसानों को दी जा रही है। प्रथम किश्त का भुगतान 21 मई को किया गया था। जांजगीर-चांपा जिले के  1 लाख 69 हजार, 46 किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत चार किश्तों में कुल 538 करोड़, 87 लाख, 52 हजार 396 रूपए की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की जा रही है,  जो राज्य के किसी भी जिले से किसानों के प्रोत्साहन सर्वाधिक राशि है। प्रथम किश्त के रूप में जिले के किसानों के बैंक खातों में 141 करोड़, 45 लाख 47 हजार 496 रूपये की प्रोत्साहन राशि सीधे अंतरित की जा चुकी है। राज्य सरकार की मंशानुसार किसानों को-2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से 1966 करोड़, 67 लाख 97 हजार  450 रुपए का भुगतान होना था। किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत शेष राशि 538 करोड़, 87 लाख, 52 हजार 369 रूपए का भुगतान चार किस्तों में किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में जांजगीर-चांपा जिले के एक लाख, 69 हजार 46 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 78 लाख 66 हजार 791.78 क्विंटल धान बेचा है। बेचे गए धान की 1815 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 1427 करोड़ 82 लाख 27 हजार 80.70 रुपए का भुगतान किया जा चुका है।


नरेंद्र कुमार के साथ शीला जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad