Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 15, 2020

आज प्रदेश भर में शान से लहराया तिरंगा



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर -- स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगाठ पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में ध्वजारोहण किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में एवं विधानसभा अध्यक्ष डा० चरणदास महन्त ने इंदिरा स्टेडियम कोरबा में ध्वजारोहण किया तो वहीं मंत्रियों , संसदीय सचिवों और विधायकों ने अलग-अलग जिलों में कोविड -19  प्रोटोकाल का पालन करते हुये  ध्वजारोहण किया। शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गये और परेड का निरीक्षण किया गया। जिले के निवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी - कर्मचारियों , एनजीओ एवं शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय बालोद में आज खाद्य एवं संस्कृति मंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी अमरजीत भगत ने न्यू पुलिस लाईन, सिवनी बालोद में ध्वजारोहण किया। संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज ने रणजीता स्टेडियम जशपुर में ध्वजारोहण किया। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने स्वतंत्रता दिवस पर जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में ध्वजारोहण किय। बिलासपुर जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने ध्वजारोहण किया। सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस पर संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। जाँजगीर जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने हाईस्कूल मैदान में ध्वजारोहण किया। महासमुंद जिला मुख्यालय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मिनी स्टेडियम में ,स्वास्थ्यमंत्री टी०एस० सिंहदेव बलौदाबाजार में, कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग में, वनमंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव में, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया रायगढ़ में,  आबकारी मंत्री कवासी लखमा धमतरी में, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ० शिवकुमार डहरिया सरगुजा में,  राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही में ,  संसदीय सचिव यू०डी० मिंज बलरामपुर में, विकास उपाध्याय बेमेतरा में, रेखचंद जैन बीजापुर में, इन्द्रशाह मंडावी दंतेवाड़ा में,  द्वारिकाधीश यादव कबीरधाम में, कुंवरसिंह निषाद कांकेर में, शिशुपाल सोरी कोण्डागांव में, पारसनाथ राजवाड़े कोरिया में, शकुंतला साहू मुंगेली में, गुरूदयाल सिंह बंजारे नारायणपुर में, अम्बिका सिंहदेव ने सूरजपुर में ध्वजारोहण किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad