Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 10, 2020

आज निकली भादो मास में महाकाल की पहली सवारी


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

उज्जैन -- उज्जैन में आज बाबा महाकाल की भादो मास की पहली सवारी पुलिस बैंड के साथ निकली। ऐसी मान्यता है कि भगवान खुद पालकी में सवार होकर भक्तों का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलते हैं। राजशाही महिमा के साथ बाबा महाकाल आज अपने दरबार से बाहर निकले। कोरोना संक्रमण को देखते हुये इसमें श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति नही मिली। आरंभ में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के सभा मंडप में परंपरा के मुताबिक कलेक्टर आशीष सिंह ने भगवान महाकाल के मनमहेश रूप का पूजन कर पालकी को नगर भ्रमण के लिये रवाना किया।निर्धारित समय पर शाही ठाठबाट के साथ अवंतिकानाथ का नगर भ्रमण शुरू हुआ। भगवान महाकाल चांँदी की पालकी में मनमहेश व हाथी पर चंद्रमौलेश्वर रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले। सवारी बड़ा गणेश, हरसिद्घि चौराहा, सिद्घ आश्रम के सामने से होते हुये मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंँची। जहाँ महाकाल पेढ़ी पर पुजारी भगवान महाकाल का शिप्रा जल से अभिषेक कर पूजा-अर्चना किये। तत्पश्चात सवारी हरसिद्घि की पाल होते हुये शक्तिपीठ हरसिद्घि मंदिर मंदिर के सामने से पुन: महाकाल मंदिर पहुँची।  श्रावण-भादो मास के क्रम में यह भगवान महाकाल की छठी सवारी है। इसके बाद 17 अगस्त को शाही और अन्तिम सवारी परंपरागत मार्ग से  निकाली जायेगी। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad