छत्तीसगढ़
कोरबा । जिले के बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत पंखा दफाई में 21 वर्षीय एक छात्रा ने फांसी लगा कर जान दे दी। छात्रा ने किस वजह से ये कदम उठाया हालांकि इसकी जांच पुलिस के द्वारा की जावेगी।
मिली जानकारी के अनुसार गवर्मेंट कॉलेज की बी ए फायनल ईयर की छात्रा दीपिका साहू उम्र लगभग 21 वर्ष पिता रामाधार साहू पंखा दफाई निवासी ने अपने बेडरूम में फांसी लगा ली।
बताया जा रहा था की कल शाम छात्रा की माँ और भाई मामा को यँहा राखी बांधने गए थे, वही छात्रा के पिता पास के मंदिर में कीतर्न भजन करने गए थे, इसी बीच जब घर मे कोई नही था तो शाम करीब 8 बजे लगभग छात्रा ने फांसी लगा ली. पढ़ाई में अच्छे नम्बर लाने वाली छात्रा के इस प्रकार से जीवन लीला खत्म करने पर सभी दुखी है,पुलिस की जांच के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा.
सी एन आई न्यूज के लिये कोरबा से मुकेश चौहान की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.