Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, August 16, 2020

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष उपासने के बयान से मची खलबली



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

रायपुर -- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अपने दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंँचे हुये हैं। इसी बीच प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने बड़ा बयान देते हुये संघ और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुये कहा है कि पंद्रह  साल सरकार में रहने के बाद हमारी स्थिति ऐसी क्यों बनी है ? इस पर चिंतन करने की जरूरत है। उन्होंने सलाह देते हुये कहा है कि निर्णय की प्रक्रिया में ज्यादा लोगों को शामिल किया जाये तभी स्वस्थ और अच्छा निर्णय हो पायेगा। जनसंघ की पहचान थी कि जो कार्यकर्ता पराक्रम और परिश्रम का काम करते थे उन्हें महत्व मिलता था। लेकिन जब से परिक्रमा को महत्व मिलने लगा उस दिन से हमारा पतन होने लगता है। छत्तीसगढ़ में सरकार हमें विरासत में नही मिली थी , कांग्रेस के गढ़ को तोड़कर सत्ता पायी थी। अभी वक्त है हमारे निष्ठावान कार्यकर्ता उत्साहित हैं कि कोई उसे प्यार करे, स्नेह करे, उसकी पीठ पर हाथ रखे। वह पद का भूखा नहीं बल्कि स्नेह का भूखा है। यदि उन्हें अपना कर चलें तो 15 साल की पहचान फिर से पा सकते हैं। हालांकि इस पर कई नेताओं ने टिप्पणी करना सही नही समझा तो किसी ने इसे उनका व्यक्तिगत विचार बताया लेकिन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के इस बयान से खलबली जरूर मच गयी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad