Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 21, 2020

ममता राजेश पाल के प्रयास से वर्षो पुरानी मांग जल्द ही पूरी होगी, ठाकुरटोला एवम मानपुर नाका में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोला जाएगा


छत्तीसगढ़
गंडई पंडरिया-जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 की सदस्या श्रीमती ममता राजेश पाल ने बीते 06 जुलाई को जिला कलेक्टर को आवेदन दी थी कि धान उपार्जन केंद्र पैलीमेटा में कृषको की संख्या और आने वाले धान की मात्रा सहित उपार्जन केंद्र से किसानों की दूरी को देखते हुए नवीन धान उपार्जन केंद्र खोला जाय जिस पर कार्यलय कलेक्टर खाद्य शाखा से लेटर जारी हुआ है जिसका क्रमांक 1489 है जिसमे अंतर्गत बताया गया है कि खरीफ विपरण वर्ष 2020-21 में नवीन धान उपार्जन केंद्र ठाकुरटोला,मानपुर नाक में खोला जाएगा।
               

जाने सेवा सहकारी समिति पैलीमेटा के बारे में

   
सेवा  सहकारी समिति मर्या.पैलीमेटा में कुल पंजीकृत कृषक 1960 है समिति ने इन किसानों के द्वारा कुल 76020.00 क्विंटल धान खरीदी किये है। धान उपार्जन केन्द्र में आश्रित ग्राम की दूरी 18 से 20 कि. मी. है उक्त दूरी वाले किसानों द्वारा धान विक्रय करने उक्त समिति में लाया जाता है।
इस प्रकार काफी दूरी तय कर किसानों को अपने धान विक्रय करने में परेशानी उठाना पड़ता हैं ।
साथ ही धान उपार्जन केंद्र पैलीमेटा में खरीदी स्थल छोटा होने के कारण किसानों एवं समिति के कर्मचारियों व संचालक मण्डल सदस्यो को धान खरीदी  सुचारू रूप से संचालित करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं

मानपुर नाका ,देवजरी,जिराटोला बगदूर  के किसानों ने श्री मति पाल को  बताया कि 15 किलोमीटर दूरी तय कर गंडई सेवा सहकारी समिति में ले जाना पड़ता हैं जिसे किसानों को हो रही समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री ,प्रभारी मंत्री जी,सहकारिता मंत्री,पूर्व जिलाध्यक्ष व माननीय जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया था जिनके दिशा निर्देश से हमारे क्षेत्रवासियो की मांगों को सहानभूति पूर्वक विचार  करके मांगें पूरी की गई

श्रीमती ममता राजेश पाल के प्रयासों से  ग्राम ठाकुटोला में नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्थापना किये जाने से बहोत से किसानों को इसका लाभ अवश्य प्राप्त होगा।ठाकुरटोला में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोले जाने की मंजूरी मिलने पर  श्रीमती ममता राजेश पाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ,पूर्व राजनांदगांव जिला अध्यक्ष नवाज खान का आभार जताया ।वही
जिला सदस्य श्रीमति ममता राजेश पाल के अथक प्रयास से वनांचलवासीयो को उप धान खरीदी केन्द्र की सौगात मिली जिस पर समूचे क्षेत्रवासियों ने आभार जताया है जिसमे विशेष रूप से जैनुल मोहम्मद ,जीतम धनकर ,मंगलू नेताम ,दीपक धनकर ,पल्टू राम मेरावी ,जुड़ावन सिंह मरावी, डोगेन्द्र सिंह जंघेल, मन्नू सिंह नेताम,मोहन सिंह मांडवी, दिलीप सिंह नेताम,गिरधर मेरावी,सज्जन वर्मा,चकऊ दास सुर्यवंशी, रोहित  पुलस्त्य,आत्मा राम हिरवानी,देवलाल पुलस्त्य, प्रेम लाल साहू,शेर सिंह मंडावी, घूरेलाल नागवंशी,
 सुरेश धुर्वे, सुखनंदन साहू,मनहरण साहू,गंभीर पटेल,कुम्भलाल धुर्वे ,राधा मोहन दास, दिलीप नागवंशी व क्षेत्र के किसानों ने हर्ष व्यक्त कर आभार जताया ।


सी एन आई न्यूज के लिये
दिलीप शुक्ला के साथ हितेश मानिकपुरी रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad