Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 15, 2020

गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुन्द में किया ध्वजारोहण


 रायपुर, 15 अगस्त 2020/ गृह और लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय महासमुन्द के मिनी स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि श्री साहू ने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया और शांति के प्रतीक के रूप में रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि को पुलिस और नगर सैनिकों की टुकडि़यों ने सलामी दी।


 समारोह में गृह मंत्री श्री साहू ने 12 शहीद के परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा और उन्हें शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। इसके अलावा महासमुंद सहित बागबाहरा, पिथौरा और सरायपाली तहसील के विभिन्न विभागों के 182 अधिकारी-कर्मचारी कोराना वॉरियर्स को प्रश्स्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कृष्णा चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष भागीरथी चन्द्राकर, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad