Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 15, 2020

गलत जानकारी देने वालों पर होगी कार्यवाही -- स्वास्थ्यमंत्री


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

रायपुर -- वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान कुछ दिनों से सोशल मीडिया में  कोरोना वायरस के ईलाज हेतु एक  लाख या डेढ़ लाख की राशि सरकार को मिलने का मेसेज लगातार वायरल हो रहा है। इस अफवाह पर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री टी०एस० सिंहदेव ने कहा है कि यह खबर पूरी तरह से झूठी है कि कोरोना के उपचार के लिये विदेश की किसी एजेंसी, केंद्र सरकार या राज्य सरकार के द्वारा एक लाख या डेढ़ लाख रुपये की राशि दी जाती है। यह जरूर सच है कि ऐसे मरीजों का उपचार निशुल्क किया जाता है, लेकिन इसके लिये राशि आवंटित करने की खबर पूरी तरह निराधार है।  कुछ लोग इस तरह के गैरजिम्मेदाराना प्रचार कर रहे हैं। विभाग ने फेकन्यूज के माध्यम से केस भी रजिस्टर कर दिया है। कोरोना में लोग वैसे भी चिंतित और परेशान है , इस समय ऐसे गलत सूचना देना अपराधिक है। उन्होंने जनता से अपील भी की है कि अगर कोई गलत जानकारी देता है, तो उसके संबंध में सरकार को सूचना दें , ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad