Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 19, 2020

कवर्धा में दो गुटों के बीच भिड़ंत, एक गुट ने की फायरिंग, इलाके में दहशत


छत्तीसगढ़
कृष्णा बारले कवर्धा। प्रदेश के हाई प्रोफाइल जिले में से एक कवर्धा में मंगलवार को दो गुटों के बीच हुई झड़प में गोली चलने से पूरे इलाके में दहशत है। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
मामला सिग्नल चौक में पेट्रोल पंप के पास का है। बताया जा रहा है कि दो बाइक में सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर आपस में झड़प हो गई। दोनों गुट के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बंदूकें बाहर निकल आई और एक गुट के युवाओं ने फायर कर दिया।

घटना स्थल
विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  गोली की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई।

मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी करने वाले कौन लोग हैं और किनके बीच भिड़ंत हुई। इस पूरे मामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। कोई भी खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहा है।

एसपी के. एल ध्रुव भी इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बचते रहे। उन्होंने एफआईआर दर्ज होने के बाद ही बयान देने की बात कही। हालांकि उन्होंने बाद में कहा, “गोलीकांड हुआ है, फायरिंग हुआ है। थाना में जो रिपोर्ट आएगा उसके आधार पर ही बता पाउंगा… गाड़ियों के दो शो रुम वाले हैं उनके बीच झड़प हुई है। एक घायल हुआ है… दोनों शो रुम आमने सामने हैं, एक शो रुम का नौकर दूसरे के यहां चल दिया… इसी को लेकर विवाद हुआ है।


सी एन आई न्यूज के लिये कवर्धा से कृष्णा बारले की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad