
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर -- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा० रमन सिंह की धर्मपत्नी वीणा सिंह की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। उक्ताशय की जानकारी खुद रमन सिंह अपने ट्वीटर हैंडल में देते हुये लिखा कि मेरी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर हॉस्पिटल में भर्ती कर रहे हैं। साथ ही मैं व मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी आइसोलेशन में रहकर जांच कराएंगे। आपसे भी अनुरोध है जो भी हमारे संपर्क में आया हो वो भी आइसोलेट रहकर जांच कराएं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.