Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 25, 2020

आज सत्र में दिवंगत नेताओं को दी गयी श्रद्धांजलि


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर --  कोरोना संकट के बीच चार दिवसीय विधानसभा मानसून सत्र की कार्यवाही आज शुरू हुई। मानसून सत्र के पहले दिन आज सदन में दिवंगत नेताओं अजीत जोगी , डी०पी० धृतलहरे , बलिहार सिंह , पूर्व सांसद रजनीगंधा देवी और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डा० चरणदास महन्त एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक , रेणु जोगी , बृजमोहन अग्रवाल ,टी० एस० सिंहदेव , धरमजीत सिंह ,अजय चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन को प्रदेश के लिये अपूरणीय क्षति बताया।  मुख्यमंत्री बघेल ने  डीपी धृतलहरे को याद कर कहा कि वे काफी सक्रिय नेता थे। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की विधानसभा में उनके साथ काम करने का अवसर मिला। सामाजिक रुप से और क्षेत्र के विकास के लिये भी वे सक्रिय रहा करते थे। उनके जाने से अपूरणीय क्षति हम सबको हुआ। उन्होंने जो काम किया वह हमेशा याद किये जायेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री  बघेल ने भारत-चीन सीमा में शहीद हुये जवानों को भी श्रद्धांजलि दी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad