महेन्द्र शर्मा बंटी
राजनांदगांव- सनातन धर्म के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या की जन्मभूमि में भव्य मंदिर निर्माण के लिए 05 अगस्त 2020, बुधवार को भव्य भूमिपूजन महोत्सव संपन्न होने जा रहा है । यह भूमिपूजन महोत्सव हिन्दुस्तान में निवास करने वाले सभी नागरिकों के साथ ही विश्वभर में रहने वाले करोड़ों दिलों को जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा। हमारा सौभाग्य है कि हम सब हमारे पांचवे धाम के रूप में प्रतिष्ठापित होने जा रहे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के साक्षी बनने जा रहे है। इस भूमिपूजन महोत्सव के दौरान देशभर के विभिन्न नगरों - ग्रामों में स्वागत - अभिनन्दन के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा कामठी लाइन स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में श्री सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक लोहिया, सचिव सुरेश अग्रवाल, मंदिर प्रभारी राजेश शर्मा, श्याम सुन्दर खंडेलवाल एवम् पवन लोहिया तथा विशेष आमंत्रित सदस्य लक्ष्मण लोहिया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण कार्य शुभारंभ होना हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है। अब इस जन्म भूमि स्थल पर विश्व स्तरीय आकर्षक भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। जिसका भूमिपूजन 5 अगस्त बुधवार को दोपहर 12:15 बजे किया जावेगा। देशभर में रहने वाले प्रत्येक नागरिको सहित विश्व भर में फैले हिंदू सनातन धर्मावलंबियों के लिए यह अवसर ऐतिहासिक है। वर्ष 2020 का समय विश्व की जनता ने कोरेना महामारी से पीड़ित होकर वर्ष को याद किया है। वहीं आने वाली पीढ़ियां वर्ष 2020 को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि स्थल पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र के भव्य मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के लिए याद रखा जाएगा।
श्री सत्यनारायण मंदिर समिति इस अवसर को यादगार एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से कामठी लाइन स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में श्री सुंदरकांड का पाठ आयोजित करने जा रही है।
श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के निवृतमान अध्यक्ष विष्णु प्रसाद लोहिया, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संस्कारधानी नगरी के सुपरिचित युवा भजन गायक निखिल - श्याम की जोड़ी के द्वारा अपने सुमधुर वाणी से श्री सुंदरकांड के पाठ का वाचन किया जाएगा। श्री सुंदरकांड का पाठ सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 12:15 बजे तक संपन्न होगा। पूरे पाठ के दौरान 51 दीपक प्रज्वलित रहेंगे, दीपक व्यवस्था राजेश गुप्ता ( अग्रहरि ) द्वारा की जा रही है। पाठ के पश्चात आरती होगी एवं प्रसाद वितरण होगा। समिति ने वर्तमान परिस्थिति में लॉकडाउन एवं शासन के निर्देशों का पालन करते हुए इस महोत्सव को यादगार बनाए जाने हेतु अपनी उपस्थिति सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एवं मास्क लगाकर करने का आग्रह किया गया है। समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल एवं नाथा भाई रायचा, सहसचिव रामावतार जोशी ने नगर के नागरिकों से निवेदन किया है कि इस ऐतिहासिक दिवस 5 अगस्त को सभी नागरिक अपने अपने घरों में दीपक प्रज्वलित करें, भगवा ध्वज फहराकर उत्सव मनाएं, राम नाम संकीर्तन करें, घंटा घड़ियाल बजाकर भगवान श्री राम के नाम का जयकारा करें।
प्रेषक
सुरेश अग्रवाल सचिव


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.