Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 20, 2020

पूर्व प्रधानमंत्री, युवा हृदय सम्राट एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती पर गृहमंत्री ने* *पुष्पांजलि देकर किया नमन


*देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे श्री राजीव ने अपने कार्यों और देशहित में लिये फैसलों से लोगों*
*के दिलों में किया राज: श्री ताम्रध्वज साहू*

रायपुर, 20 अगस्त 2020/ पूर्व प्रधानमंत्री, युवा हृदय सम्राट एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के जयंती पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने अपने कार्यों और देशहित में लिये फैसलों से देश की जनता के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है।
गृहमंत्री श्री साहू ने कहा है कि राजीव गांधी की पहल पर भारत में दूरसंचार क्रांति आई। 1984 में भारतीय दूर संचार नेटवर्क की स्थापना, गाँव में पी.सी.ओ लगना और एम.टी.एन.एल. की स्थापना भी इन्ही के दौर में पूरी हुई। उनकी पहल से शहर से लेकर गांवों तक दूरसंचार का जाल बिछना शुरू हुआ, जिससे दूरसंचार क्षेत्र में और प्रगति हुई। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति और जिम्मेदार तथा सशक्त बनाने की पहल की। उन्होंने कम्प्यूटर तक आमजन की पहुंच को आसान बनाने के लिए कम्प्यूटर उपकरणों पर आयात शुल्क घटाने की पहल की। वे भारत में कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे। पंचायतीराज संस्था उनकी सबसे बड़ी देन में से एक है। गांवों को मजबूत करना और उन्हें सशक्त बनाना उनका उद्देश्य था।
गृहमंत्री श्री साहू ने कहा है 20 अगस्त को उनकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 1500 करोड़ रूपए की दूसरी किश्त की राशि का ऑनलाईन उनके खाते में अंतरण किया है। राजीव गाँधी जी की सोच के अनुरूप राज्य सरकार किसान साथियों से किये गए वादों को अवश्य पूरा करेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad