Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 5, 2020

श्रीराममंदिर भूमिपूजन पर हुआ पौधरोपण एवं पूजन



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर (भिलाई) -- आज अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा श्रीराममंदिर का शिलान्यास किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर को देश भर के लोगों ने उत्साह के माहौल में बदल दिया। वहीं दूसरी ओर पीपल तुलसी नीम अभियान के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं डॉ० खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 03 के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अल्पना देशपांडे ने स्वयं सीताफल एवं अन्य इक्कीस पौधे लगाकर एवं उनके नेतृत्व में स्वयंसेवक कुमारी त्रिवेणी यादव, कुमारी रत्ना चंद्राकर, कुमारी अमृता बेहरा , कुमारी इति, कुमारी कुसुम नायक, कुमारी अंजली पाल, कुमारी सत्या यादव, कुमारी नंदनी बेन्या , कुमारी दीप्ति नेताम , कुमारी पूजा चतुर्वेदी , कुमारी पूजा जोशी , कुमारी हर्षा वर्मा ने आज इस अवसर पर वृक्षारोपण कर दस दस दीपक प्रज्जवलित किये। इनमें अकेले सत्या यादव द्वारा भारी बारिश के बीच एक सौ से भी ज्यादा नीम पेंड़ रोपित किया गया। इस अवसर पर इन सब ने देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया इनका कहना है कि जब हमें प्रकृति से शुद्ध हवा मिलेगी कभी हमारी जिंदगी सुखमय और निरोग रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad