Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 7, 2020

प्रदीप कुमार जोशी बने यूपीएससी के नये चैयरमैन



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली -- प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के नये चेयरमैन नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने अरविंद सक्सेना की जगह ये पद संभाला है। प्रदीप कुमार जोशी वर्तमान में आयोग में सदस्य हैं. वे छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के पद पर रह चुके हैं। मई 2015 में वे यूपीएससी में सदस्य के रूप में शामिल हुये थे। यूपीएससी के चेयरमैन के रूप में उनका कार्यकाल 12 मई, 2021 तक रहेगा। यूपीएसएसी में फिलहाल भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल एएस भोंसले (रिटायर्ड), सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम साथियावती, भारत भूषण व्यास, टीसीए अनंत और राजीव नयन चौबे यूपीएससी के सदस्य हैं। जोशी के चेयरमेन नियुक्त होने के बाद अब एक सदस्य की जगह खाली हो गई है जहां नई नियुक्ति की जायेगी।गौरतलब है कि यूपीएससी देश में हर साल सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित हैं, जिनमें प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) और अन्य ग्रेड A और B लेवल सर्विसेज के अधिकारियों के रूप में किया जाता है। इसके पहले यूपीएससी के अध्यक्ष अरविंद सक्सेना रहे हैं। इन्होंने साल 2018 के नवंबर माह में यूपीएससी के अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। पूर्व अध्यक्ष 08 मई, 2015 को यूपीएससी के सदस्य बने थे।इसके अलावा यूपीएससी में शामिल होने से पहले वह विमानन अनुसंधान केंद्र (एआरसी) के निदेशक के रूप में काम कर रहे थे। वहीं आज यानी कि 07 अगस्त 2020 को 65 वर्ष की आयु होने के बाद आज इनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। इसके साथ ही नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad