जिला ब्यूरो चीफ -आकाश जायसवाल
दिनांक-13/09/2020
कोविड अस्पताल में अब 68 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी
अम्बिकापुर 13 सितम्बर 2020/ मेडिकल कालेज के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक ने बताया है कि अम्बिकापुर के नमना निवासी 48 वर्षीय महिला, दर्रीपारा के 24 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय महिला, बतौली के 10 वर्षीय बालिका, बरगीडीह के 40 वर्षीय पुरुष, प्रतापगढ़ के 38 वर्षीय पुरुष, चरचा के 56 वर्षीय पुरुष सहित 8 लोगों को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 13 सितम्बर की स्थिति में 68 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। भर्ती मरीजों में सरगुजा जिले के 53, कोरिया जिले के 07, सूरजपुर जिले के 07 तथा बलरामपुर के 01 मरीज हैं जिसमें 28 महिला, 37 पुरुष, 02 बालक और 01 बालिका शामिल हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 710 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 612 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं तथा 11 मरीज को रिफर, 12 मरीज स्थानांतरित और 7 व्यक्ति की मृत्यु हुई है।
कोविड-19 वार्ड में भर्ती 28 मरीज माईल्ड सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 11 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है एवं 8 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 2 मरीज को उच्च रक्तचाप, 02 मरीज को हाईपोथायराडिज्म, 06 मरीज को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप, 01 मरीज गर्भवती तथा 06 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बीपी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.