जिला ब्यूरो चीफ - आकाश जायसवाल
अंबिकापुर( जिला सरगुजा)
दिनांक -13 -09- 2020
अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2020/ जिला प्रशासन द्वारा रविवार 13 सितंबर को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने एवं वापस लाने के लिए निःशुल्क वाहन की व्यवस्था के तहत आज जिले के 325 परीक्षार्थियों को बस से रवाना किया गया। महिला परीक्षार्थियों के साथ 159 अभिभावक भी रवाना हुए हैं।
नीट एवं जेई के जिला नोडल अधिकारी श्री अजय त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनपुर से 27, उदयपुर से 18, बतौली से 32, मैनपाट से 19, लुण्ड्रा से 17, सीतापुर से 63 तथा अम्बिकापुर से 149 कुल मिलाकर 325 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए बिलासपुर, रायपुर तथा भिलाई के लिए रवाना हुए। छात्रों के लिए कुल 15 बसों की व्यवस्था की गई थी। इनमे अम्बिकापुर के 6 सीतापुर के 4, तथा लखनपुर, उदयपुर, बतौली, लुण्ड्रा, मैनपाट के एक एक बस शामिल हैं। ब्लॉक मुख्यालयों से बस परीक्षार्थियों को लेकर निकली।
बौरीपारा निवासी परीक्षार्थी कुमारी राशिला सिंह ने बताया कि उनका एग्जाम सेंटर बिलासपुर में है। शासन के द्वारा की गई निःशुल्क वाहन सुविधा आने जाने की चिंता दूर हुई ।लिपिंगी, लखनपुर निवासी समीर दास ने बताया कि शासन की बस सुविधा से मुझे नीट परीक्षा देने का सुअवसर मिल रहा है। मैं मुख्यमंत्री का हृदय से आभार करता हूँ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.