Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 14, 2020

सरगुजा में स्थापित होगी ट्राइब फूड पार्क


जिला ब्यूरो चीफ-आकाश जायसवाल
अंबिकापुर( जिला सरगुजा )
दिनांक -13/09/2020

*जनता की भलाई और क्षेत्र के विकास के कार्य को प्राथमिकता दे - श्रीमती रेणुका सिंह*
*सरगुजा को विकास की नई ऊंचाई देना सबका लक्ष्य हो- श्री सिंहदेव*
*जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न*

 अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2020/ जनजातीय कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की पहली बैठक ऑनलाईन माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में श्रीमती सिंह श्रीनगर से अपने निवास कार्यालय से तथा पंचयात एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव रायपुर से ऑनलाईन जुड़े हुए थे। बैठक में जिले में केंद्रीय योजनाओं तथा केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत समीक्षा की गई। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा सरगुजा में विकास कार्यो को गति देने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा कि कोविड महामारी के कारण दिशा समिति की बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई जो वर्तमान परिस्थिति के लिहाज से उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि योजनाओ के शत प्रतिशत क्रियान्वयन के साथ जनता की भलाई के काम तथा क्षेत्र के विकास के काम को प्राथमिकता दें। कोरोना काल के संकट में मानवीय संवेदना के साथ काम करें। लोगो के छोटी-छोटी समस्याओं पर भी ध्यान दें। उन्हें रोजगार मुहैया कराएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि सरगुजा जिले के वनवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वनधन योजना के तहत वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण हेतु ट्राईब फूड पार्क  की स्थापना की जाएगी। इसके लिए प्रस्तव तैयार करने तथा जमीन चिन्हांकित करने के निर्देश दिए।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सरगुजा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहाँ विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के पास आज भी पानी, बिजली जैसे मूलभूत आवश्यकताओं की कमी है। इन जनजातीय बसाहटों में बिजली तथा पेयजल की व्यवस्था करें। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पहुंच मार्ग का निर्माण कराएं। उन्होंने अम्बिकापुर शिवनगर तथा अम्बिकापुर पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए वही दरिमा हवाई अड्डा से उड़ान शुरू करने में आ रही दिक्कतों की जानकारी लेकर कमियों को दूर करने कहा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत कराये जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में निगरानी रखें। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छतीसगढ़ को सर्वाधिक राशि की आवंटन मिली है। उन्होंने दरिमा हवाई अड्डा से उड़ान शुरू करने के संबंध में कहा की 18 सीटर विमान के उड़ान के लिए रन वे तैयार है। डीजीसीए द्वारा क्लियरेंस मिलने की देरी है। उन्होंने अम्बिकापुर से बनारस को भी जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा।
टी.एस  सिंहदेव ने कोरोना महामारी के निपटने संबंधी तैयारियों के संबंध में बताया कि होम ऐसिलेशन में बिना लक्षण वाले मरीजो को रखा जा रहा है। इसके साथ ही पेड आईसोलेशन की भी सुविधा दी जा रही है। शपथ पत्र देकर किसी भी निजी डॉक्टर से ईलाज करा सकते है। इसके लिए 2500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। शासकीय चिकित्सक दिन में दो बार टेलीफोनिक संपर्क कर आवश्यक परामर्श देंगे।
बैठक में कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, जिला पंचायत के सीईओ श्री कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, उपाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, अपर कलेक्टर द्वय श्री एलएल ध्रुव एवं श्री संतन देवी जांगड़े सहित अन्य अधिकारी ऑनलाइन जुड़े हुए थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad