Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, September 14, 2020

बाहरी कांग्रेस प्रत्याशी का कांग्रेसियों ने किया विरोध, पुतला फूंका

मध्यप्रदेश

बाहरी कांग्रेस प्रत्याशी का कांग्रेसियों ने किया विरोध, पुतला फूंका

अम्बाह। विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी मैदान में डटी हुई हैं। दोनों ही पार्टियों के लिए जीत की राह आसान नहीं दे रही । क्योंकि दल बदलने वाले नेताओं को बतौर प्रत्याशी उसी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता स्वीकार नहीं कर पा रहे। हाल ही दिमनी विधानसभा से कांग्रेस में टिकट लेने वाले रविन्द्र सिंह भिडोसा का कांग्रेस नेताओं ने ही विरोध किया एंव उनका पुतला जलाया।जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले की 5 विधानसभाओं में से एक दिमनी विधानसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भिडोसा को बनाए जाने के विरोध में दिमनी में कांग्रेसियों ने दिमनी थाने के पास रविन्द्र का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने रविन्द्र के खिलाफ यूपी 75 वापस जाओ के नारे लगाकर पुतला जलाया। दिमनी कोंग्रेस के कार्यकर्ताओं की मांग थी कि कांग्रेस हाईकमान ने जो प्रत्याशी दिमनी विधानसभा में बनाया है उसे बदला जाए क्यों कि यह रविन्द्र सिंह भिडोसा बाहरी व दलबदलू है। इसने कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व से सांठगांठ कर टिकट हासिल किया है।  कांग्रेस में इनके अलावा हमारे पुराने कई कार्यकर्ता है जो जो चालीस साल से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उपचुनाव के लिए टिकट स्थानीय एंव पार्टी के पुराने कार्यकर्ता को मिलना चाहिए ना कि दलबदलू को ।


सी एन आई न्यूज के लिये अम्बाह से भीम सेन सिंह तोमर की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad