Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 15, 2020

छत्रपति शिवाजी के नाम से जाना जायेगा आगरा का मुगल म्युजियम


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

लखनऊ -- उत्तरप्रदेश में नाम बदलने की सिलसिला लगातार जारी है। आगरा के मुगल म्युजियम का नाम अब छत्रपति शिवाजी महाराज म्युजियम होगा। अपने सरकारी आवास पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला किया। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में इस फैसले की जानकारी देते हुये लिखा है कि आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जायेगा।
लगभग 150 करोड़ रूपये की लागत से बन रहे इस संग्रहालय को ताजमहल के पूर्वी गेट के पास बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि उत्तरप्रदेश सरकार राष्ट्रवादी विचारों को पोषित करने वाली है। गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों को छोड़, राष्ट्र के प्रति गौरवबोध कराने वाले विषयों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। हमारे नायक मुगल नहीं हो सकते बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे नायक हैं। सीएम योगी ने यूपी सरकार के पर्यटन विभाग को इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। यूपी सरकार ने इस म्यूजियम के जरिये छत्रपति शिवाजी महाराज के वैभव को सारी दुनियाँ में प्रसारित करने का लक्ष्य बनाया है। सरकार ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से म्यूजियम में मराठा साम्राज्य के कालखंड की तमाम चीजों का प्रदर्शित करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा पर्यटकों के लिये यहां विशेष सुविधाओं का इंतजाम कराने के लिये भी कहा गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad