अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली -- कोरोना वायरस महामारी से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करते हुये सत्रहवीं लोकसभा का चौथा सत्र और राज्यसभा का 252 वाँ मानसून सत्र का आज आगाज हुआ। इस सत्र में शामिल होने संसद परिसर पहुँचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय कार्यमंत्री जोशी प्रहलाद ने स्वागत किया। तत्पश्चात सत्र शुरु होने से पहले ही मोदी ने मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि आज जब हमारी सेना के वीर जवान सीमा पर बड़ी हिम्मत, जज्बे, बुलंद हौसलों के साथ दुर्गम पहाड़ियों में डटे हुये हैं, जिस विश्वास के साथ वो मातृभूमि की रक्षा के लिये डटे हुये हैं , ये सदन भी एक स्वर से संदेश देगा कि सेना के जवानों के पीछे देश खड़ा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.