अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
गरियाबंद -- नगर की बेटी ओमिता सिन्हा के आज आठ महीने बाद अपने जन्मदिवस पर घर पहुँचते ही मोहल्लेवासियों एवं परिवारजनों ने गाजे बाजे के साथ फूल बरसाकर और मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
गौरतलब है कि कोरोना संकटकाल में एमएमआई हास्पिटल रायपुर में पदस्थ ओमिता सिन्हा लगातार कोरोना मरीजों की सेवा कर रही थी। जिसके चलते वह भी इसकी चपेट में आ गयी। लेकिन वह हिम्मत नही हारी और स्वस्थ होकर चौदह दिनों तक होम क्वारेंटाईन करने के बाद आज घर पहुँची। वर्तमान हालातों को देखकर वह लगातार आठ महीने ड्यूटी पर थी। आज अपने जन्मदिन के अवसर पर घर पहुँचते ही इस तरह के स्वागत से वह भावुक हो गयी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.