अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली - कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सामान्य चिकित्सा जाँच के लिये राहुल गांधी के साथ अमेरिका रवाना हो चुकी है। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी संसद के मानसून सत्र के पहले सत्र में हिस्सा नहीं ले पायेंगे। आपको बता दें कि कोरोना काल में संसद का मानसून सत्र इस बार 14 सितंबर से शुरू होकर 01 अक्टूबर तक चलेगा।पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ”कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिये आज विदेश गई हैं। यह चिकित्सा जांच महामारी के कारण टल गई थी। उनके साथ राहुल गांधी भी गये हैं।” उन्होंने कहा, ”इस मौके पर हम उनकी अच्छी कामना के लिये धन्यवाद देते हैं।” विदेश जाने से पहले सोनिया गांधी ने शुक्रवार को संगठन में व्यापक बदलाव को मंजूरी दी।
माना जा रहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी संसद के मानसून सत्र के पहले सत्र में हिस्सा नहीं ले पायेंगे। आपको बता दें कि कोरोना काल में संसद का मानसून सत्र इस बार 14 सितंबर से शुरू होकर 01 अक्टूबर तक चलेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.