Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 25, 2020

रायपुर : सख्त लॉकडाउन के दौरान एक्टिव वाहन मे शराब बिक्री करनें वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार .. फोन एवं व्हाट्सएप के मंध्यम से लेता था आर्डर ..


पंकज शर्मा, रायपुर : रायपुर में लॉकडाउन के दौरान घुम-घुम कर शराब की बिक्री करने वाले आरोपीको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल फोन पर काॅल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से आर्डर लेता था। आरोपी के कब्जे से 20 हजार रुपए कीमत का मध्यप्रदेश में निर्मित 8 बाॅटल अंग्रेजी शराब और 12 बाॅटल बीयर जब्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। थाना तेलीबांधा पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति दोपहिया वाहन में घुम-घुम कर शराब बिक्री कर रहा है। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी तेलीबांधा रमाकांत साहू ने विशेष टीम बनाकर उक्त वाहन एवं उसमें सवार व्यक्ति को पकड़ने ट्रैप पार्टी लगाया। पार्टी ने पतासाजी करते हुये उक्त वाहन को तेलीबांधा चौक के पास पकड़ा गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम गोविंद नगर, पंडरी निवासी रजत लूला का होना बताया। पार्टी के वाहन में शराब एवं बीयर पाया गया। टीम के आरोपी रजत लूला से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने मोबाइल फोन पर काॅल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से शराब का आर्डर लेता है, और वाहन में घुम-घुम कर आर्डर के अनुसार अधिक दामों में लोगों को शराब की सप्लाई कर बिक्री करता है। आरोपी शराब एवं बीयर को अमलीडीह, न्यू राजेन्द्र नगर निवासी डितेश बघेल उर्फ छोटू से लाना बताया है, जिसकी दूसरी टीम पतासाजी में जुट गई है। आरोपी रजत लूला के कब्जे से 20 हजार रुपए कीमत के 8 बाॅटल अंग्रेजी शराब और 12 बाॅटल बीयर बाॅटल के साथ दो पहिया वाहन क्रमांक CG 04 MN 6607 को जब्त करते हुए उसके विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad