अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
भोपाल -- मध्यप्रदेश की सियासत में 'आइटम' को लेकर बवाल चरम सीमा पर है। दरअसल एक जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को आइटम कह दिया था।अब इमरती देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमलनाथ की मांँ और बहन को आइटम कहती नजर आ रही हैं। इस बीडियो में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी कह रही हैं, 'वह (कमलनाथ) बंगाली आदमी है, मध्यप्रदेश आया, सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिये , उस व्यक्ति को बोलने की सभ्यता नहीं है, क्या ही कहा जाये ?, वह मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद से पागल हो गये हैं , पागल बनकर पूरे मध्यप्रदेश में घूम रहे हैं।इस वीडियो में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी आगे कह रही हैं, 'वह (कमलनाथ) बंगाली आदमी है, मेरे प्रदेश का आदमी नहीं है, उसकी मां और बहन आइटम होंगी, कमलनाथ की, हमें यह पता थोड़ी है। गौरतलब है कि आइटम कहने पर निर्वाचन आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण माँगा है। स्पष्टीकरण नही देने पर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जायेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.