Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 2, 2020

हाथरस प्रकरण विवाद के बीच मुख्यमंत्री ने तोड़ी चुप्पी


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


लखनऊ -- महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध और हाथरस कांड में पुलिस और प्रशासन के रवैये पर उठ रहे सवालों के बीच उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश में  माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंँचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्हें ऐसा दंड दिया जायेगा जो उदाहरण प्रस्तुत करेगा।आपकी उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध है। 



गौरतलब है कि विगत 14 सितंबर को हाथरस जनपद के चंदपा थानाक्षेत्र की रहने वाली एक दलित लड़की की गला दबाकर जान से मारने की घटना सामने आयी , जिसमें उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गयी थी। इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं पीड़िता को उपचार के लिये पहले अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया  जहांँ उसकी मौत हो गयी। पीड़िता के मौत के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया और प्रशासन ने जबरन रात में बिना परिजनों को सूचित किये पुलिस की पहरेदारी में लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस की तरफ से जबरन अंतिम संस्कार कराये जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया और इसकों लेकर पुलिस से झड़प भी हुई। वहीं पीड़िता के गांव में मीडिया व नेताओं का तांता लगा हुआ है। लेकिन प्रशासन किसी को पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दे रहा है। इस बात को लेकर इन दिनों पुलिस और प्रशासन लगातार सवालों के घेरे में है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad