अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर -- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लंबे इंतजार के बाद दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा की समय सारिणी घोषितकर दी है। जारी समय सारिणी के अनुसार हायर सेकेंडरी स्कूल के लिये पूरक परीक्षा 28 नवंबर, 01 दिसंबर, 02 दिसंबर, 03 दिसंबर, 04 दिसंबर, 05 दिसंबर, 07 दिसंबर, 08 दिसंबर, 09 दिसंबर, 11 दिसंबर, 12 दिसंबर, 14 दिसंबर और 15 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की जायेगी।
यानि यह परीक्षा 28 अक्टूबर से 15 दिसंबर तक सुबह 08:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी। इसी तरह हाईस्कूल की पूरक परीक्षा भी 28 नवंबर , 01 दिसंबर, 02 दिसंबर, 03 दिसंबर, 04 दिसंबर, 05 दिसंबर, 07 दिसंबर, 08 दिसंबर, 09 दिसंबर को आयोजित की जायेगी। यानि यह परीक्षा 28 अक्टूबर से शुरू होकर 09 दिसंबर तक दोपहर 01:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को आधे घंटे पहले पहुंँचना अनिवार्य होगा।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.