अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली -- बिहार विधानसभा चुनाव और मध्यप्रदेश उपचुनाव के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल शाम दिल्ली पहुँच चुके हैं। आज वे मध्यप्रदेश के दतिया, भांडेर और ग्वालियर में चुनावी सभा करेंगे। इससे पहले दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने राहुल गांधी से सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2020 में शामिल होने का न्यौता भी दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उन्हें जानकारी दी कि कोविड-19 के कारण राज्योत्सव का कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। राज्योत्सव के अंतर्गत ‘राज्य अलंकरण समारोह‘ के आयोजन के साथ ही ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘ के तहत राज्य के 19 लाख किसानों को तीसरी किश्त की राशि प्रदाय की जायेगी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.