गुण्डरदेही । संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद शनिवार को ग्राम भरदा (टटेगा ) पहुंचे । इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया । कार्यक्रम शुभारंभ के पहले विधायक ने मां दुर्गा की प्रतिमा मे पुजा अर्चना किया । तत्पश्चात उन्होंने प्रा.शाला भवन लागत 6 लाख , सामुदायिक भवन लागत 6.50 लाख , धान खरीदी केंद्र में चबूतरा निर्माण लागत 6 लाख रुपये का लोकार्पण एवं शा.आयुर्वेदिक औषधालय लागत 14.95 लाख का भूमि पूजन किया गया । इस अवसर चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद जीवन कश्यपअध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा संजीव चौधरी केजूराम राधिका देवांगन सरपंच राम बाई लता देवांगन सुलोचना देवांगन भुनेश्वरी निषाद व
सागर साहू व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.